बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया। बिाहर में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत 28 अक्टूबर की वोटिंग से शुरू होगी और सात नवंबर को अंतिम चरण की वोटिंग होगी। 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग, 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग और 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। चलिए जानते हैं बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़े सभी अपडेट...

पहला  चरण :   वोटिंग 28 अक्टूबर, 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग 

नोटिफिकेशन : 1 अक्टूबर  

नामांकन की अंतिम तारीख : 8 अक्टूबर 
स्क्रूटनी- 9 अक्टूबर
 
नाम वापसी : 12 अक्टूबर तक 

दूसरा चरण : वोटिंग 3 नवंबर । 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 

नोटिफिकेशन:  9 अक्टूबर 

नामांकन की अंतिम तारीख:  16 अक्टूबर
स्क्रूटनी- 17 अक्टूबर

नाम वापसी : 19 अक्टूबर तक 

तीसरे चरण : वोटिंग 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग 

नोटिफिकेशन :  13 अक्टूबर 

नामांकन की अंतिम तारीख:  20 अक्टूबर
स्क्रूटनी - 21 अक्टूबर

नाम वापसी :  23 अक्टूबर तक 

चुनाव परिणाम 10 नवंबर