41 साल का सूखा खत्म, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

41 साल का सूखा खत्म, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक
41 साल का सूखा खत्म, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

Desk: भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हरा दिया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।