CM मनोहर ने 'हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर' पुस्तक का किया विमोचन

CM मनोहर ने 'हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर' पुस्तक का किया विमोचन

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केवल सिख गुरुओं का इतिहास पढ़ने से कुछ नहीं होगा उनपर अमल करना होगा। गुरुओं के दिए संदेशों का अनुशरण कर उन पर अमल करना होगा। समाजसेवा में आगे आना होगा तथा देश को आगे ले जाना होगा। वह बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगद्गीता सदन में "हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर"(Khattar book in the service of Sikhs ) पुस्तक का विमोचन के बाद सिख संगत को संबोधित कर रहे थे।

यह पुस्तक पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रशासक व लेखक डा. प्रभलीन सिंह द्वारा लिखी गई है। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के शीर्षक आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह सभी जाति धर्मों के लिए कार्य कर रहे हैं। पुस्तक के शीर्षक से ऐसा लगेगा कि मैं किसी विशेष समाज के लिए कार्य कर रहा हूं।

उन्होंने पुस्तक के लेखक से शीर्षक बदलने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि "गुरुबाणी की सेवा में मनोहर लाल" किया जा तो ज्यादा अच्छा होगा। कार्यक्रम सिख समाज को साधने का प्रयास किया गया। उनसे पहले आए वक्ताओं ने कहा कि मोदी और मनोहर लाल की सरकार में सिख समाज को पूरा सम्मान दिया जा रहे है।

यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) रहे। बता दें सीएम चंडीगढ़ से जन शताब्दी ट्रेन के जरिए कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम से पहले उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बारे में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिख समाज के लिए अनेकों कार्य किए हैं।