लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, रवनीत बिट्टू भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, रवनीत बिट्टू भाजपा में हुए शामिल

 पंजाब में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिल गया है। लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बिट्टू, जोकि कांग्रेस के सांसद थे और राहुल गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं, ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। बिट्टू के भाजपा में जाने से राज्य की राजनीति में बड़ी उथल पुथल मच गई है।

केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में बिट्टू ने भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि रवनीत बिट्टू लुधियाना से कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं और पिछले लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। लेकिन आज केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में बिट्टू ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। रवनीत बि्टटू ने मंगलवार शाम भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। 

वहीं पार्टी ज्वाइन करने के बाद बिट्टू ने कहा कि मैंने जब भी पी.एम. व गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के लिए कोई बात की है, तो उसे काफी गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब देश के सभी राज्य विकास की राह पर है तो फिर पंजाब क्यों पीछे रहे। बिट्टू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से देश को एक मजबूत सरकार मिली है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र द्वारा पंजाब के लिए बनाई गई योजनाओं को लेकर प्रभावित हुए हैं।