CM मान एक्शन में, ड्रग्स के बढ़ते मामलों की शिकायतों के बाद कोटसेमीर चौकी के स्टाफ का ट्रांसफर किया

CM मान एक्शन में, ड्रग्स के बढ़ते मामलों की शिकायतों के बाद कोटसेमीर चौकी के स्टाफ का ट्रांसफर किया

बठिंडा में कार्यकर्ताओं के साथ अचानक मीटिंग करने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बठिंडा जिले के गुलाबगढ़ गांव के सरपंच ने ड्रग्स के बढ़ते मामलों और पुलिस की ढीली कार्रवाई की शिकायत की थी। सरपंच ने कहा कि गांव में ड्रग्स बिक ​​रहे हैं और संबंधित कोटसेमीर चौकी को कई बार बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह गंभीर मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में आने के बाद कोटसेमीर चौकी की पूरी पुलिस टीम को ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नवदीप सिंह जीदा ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि गांव में ड्रग्स से हो रही मौतों को देखते हुए यह शिकायत की गई थी और अब सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।