बठिंडा: परिवार ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का लगाया आरोप

बठिंडा: परिवार ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का लगाया आरोप

बठिंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां परिवार ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। परिवार ने कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक, लड़का पैदा हुआ था लेकिन हमें लड़की दे दी गई। परिवार की शिकायत पर अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी ओर, अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि लड़की की जगह लड़का लिख ​​दिया गया था। उन्हें लड़की हुई थी और परिवार को उसी समय बताया गया था और अब परिवार अस्पताल पर झूठे आरोप लगा रहा है।

सच का पता लगाने के लिए अब ढाई महीने की बच्ची का DNA टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि परिवार को आखिर में लड़का हुआ या लड़की। जांच के बाद पता चलेगा कि परिवार के लगाए आरोप सही हैं या गलत।