6 साल की मासूम से हुई दरिंदगी, 3 घंटे तक चली सर्जरी

6 साल की मासूम से हुई दरिंदगी, 3 घंटे तक चली सर्जरी

रूड़की : रूड़की में शुक्रवार देर रात कार में मासूम के साथ हुई दरिंदगी को देख डॉक्टर भी सिहर उठे। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दून में बैठे पुलिस अधिकारियों ने मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह सिंह डोबाल खुद नजर बनाए हुए हैं। साथ ही मामले में पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
बता दें शुक्रवार देर रात कार में लिफ्ट देकर उसमें सवार लोगों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रुड़की निवासी सोनू के अलावा चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात बच्ची को देख डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। करीब 3 घंटे तक सर्जरी चली। इस बीच बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। उधर, बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए।