15वें राउंड में आप उमीदवार हरमीत संधू 11317 वोटों की बढ़त के साथ आगे
तरनतारन उपचुनाव में 15वें दौर की मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को 40169 वोट मिले हैं और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को 28852 वोट मिले हैं। हरमीत सिंह संधू विपक्षी उम्मीदवार से 11317 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब केवल एक दौर की मतगणना शेष रह गई है और सत्तारूढ़ दल आप उम्मीदवार की जीत निश्चित हो गई है।