सरकारी प्राथमिक विद्यालय (बालक) सेहना का नाम प्रसिद्ध साहित्यकार बलवंत गार्गी के नाम पर रखा गया

सरकारी प्राथमिक विद्यालय (बालक) सेहना का नाम प्रसिद्ध साहित्यकार बलवंत गार्गी के नाम पर रखा गया

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर एक अहम फैसला लेते हुए शिक्षा विभाग ने जिला बरनाला के गांव सेहना के सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़के) का नाम गांव सेहना में पैदा हुए पंजाबी साहित्य के पुरोधा बलवंत गार्गी के नाम पर रखा है। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीणों एवं साहित्य जगत की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार बलवंत गार्गी की पिछली सरकार में उपेक्षा हुई। वर्ष 2022 में यह पहली बार हुआ कि बलवंत गार्गी की जन्मस्थली सेहना की नेहरी कोठी में भाषा विभाग द्वारा पहली बार एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया और अब सरकार ने उनके गांव में उनके नाम पर स्कूल का नाम रखा है।

मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों, देशभक्तों, लेखकों और खिलाड़ियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार ने स्कूलों का नाम भी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा है. उन्होंने कहा कि साहित्यकार हमारे मार्गदर्शक हैं और उनके नाम पर स्मारक स्थापित करने से ही आने वाली पीढ़ी को समृद्ध विरासत में साहित्यकारों के योगदान के बारे में पता चल सकेगा।