"पंजाब में एक नई शुरुआत" - CM मान ने सुबह 7.28 बजे अपने कार्यालय पहुंचने के बाद कही बड़ी बात

"पंजाब में एक नई शुरुआत" - CM मान ने सुबह 7.28 बजे अपने कार्यालय पहुंचने के बाद कही बड़ी बात

आज (2 मई) से पंजाब के दफ्तरों के समय में बदलाव के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ्तर पहुंचे और अपना काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में एक नई शुरुआत है और इस फैसले से निश्चित रूप से राज्य को कई तरह से लाभ होगा।

मान ने कहा, “पंजाब में एक नई शुरुआत। आज सुबह 7:28 बजे मैं पंजाब के सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचा। यह देखकर खुशी हुई कि हमारे कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपने कार्यालय पहुंचे। पंजाब के लोग और उनका काम हम सबके लिए सबसे पहले आता है। आशा है कि आप सभी का दिन अच्छा रहा होगा।"

उन्होंने इस संबंध में अपने कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित किया।