संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर पंजाब आप वर्कर्स का विरोध प्रदर्शन

संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर पंजाब आप वर्कर्स का विरोध प्रदर्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब ने गुरुवार को यहां भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

यहां सेक्टर 37 में भाजपा पंजाब कार्यालय के पास मंत्रियों सहित पार्टी नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस के आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का सामना करना पड़ा।