अरविंद केजरीवाल ने हार की स्वीकार, भाजपा को बधाई दी, पढ़ें पूरी खबर

अरविंद केजरीवाल ने हार की स्वीकार, भाजपा को बधाई दी, पढ़ें पूरी खबर

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार कर ली है।

अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, “हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया था।’’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और दिल्ली के लोगों की सेवा करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा, "हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।"

भाजपा ने 12 सीटें जीत ली हैं और 38 पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी ने 10 सीटें जीत ली हैं और 10 पर आगे चल रही है। कांग्रेस अभी भी अपना खाता खोलने में असफल रही है।

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख को 4089 मतों से हराया।