दिल्ली में अटल कैंटीन शुरू; ₹5 में मिलेगा खाना

दिल्ली में अटल कैंटीन शुरू; ₹5 में मिलेगा खाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में ‘अटल कैंटीन’ का उद्घाटन किया।

मीडिया से बात करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इसे शहर के ज़रूरतमंद और कामकाजी लोगों के लिए एक बड़ी योजना बताया, जहाँ वे सिर्फ़ 5 रुपये में खाना खा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आज से 45 कैंटीन शुरू हो गई हैं, जबकि बाकी 55 कैंटीन अगले 15 दिनों में खुल जाएंगी।

इस बीच, श्री लाल ने कहा कि इस पहल से लाखों लोगों को फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा कि ये कैंटीन अटल बिहारी वाजपेयी के इस सपने को पूरा करने में मदद करेंगी कि कोई भी भूखा न सोए।