सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों को तुरंत किया जाए रिहा: बलजीत सिंह दादूवाल

सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों को तुरंत किया जाए रिहा: बलजीत सिंह दादूवाल

प्रसिद्ध सिख उपदेशक और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने पंजाब और नई दिल्ली में सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग की है।
 
मीडिया को संबोधित करते हुए दादूवाल ने कहा कि बंदी सिंह लंबे समय से भारत की विभिन्न जेलों में बंद हैं और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सजा पूरी होने के बाद भी किसी व्यक्ति को जेल में बंद रखना भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है, जिसे किसी भी धर्म का कोई भी न्यायप्रिय व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता।