बटाला शूटआउट: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया

बटाला शूटआउट: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से गिरफ्तार कर बटाला गोलीबारी कांड को सुलझा लिया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

उन्होंने बताया कि पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है जिसे विदेश से संचालित किया जा रहा था। मनी ट्रेल स्थापित करने के लिए वित्तीय जांच चल रही है।

पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है। वहीं, डीजीपी का कहना है कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।