पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य सरकारी कर्मचारियों का DA 4 पर्सेन्ट बढ़ा

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य सरकारी कर्मचारियों का DA 4 पर्सेन्ट बढ़ा

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। 

उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है- 'आज मैंने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। 

एक बड़ी खुशखबरी साझा कर रहे हैं कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं...डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है जो 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी माना जाएगा... डीए 34 से बढ़ाकर 38 कर दिया गया है।