बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट से लाखों की ठगी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक वेदिका प्रकाश शेट्टी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आलिया के प्रोडक्शन हाउस और निजी खातों से 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह मामला जुहू पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। फिलहाल आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
वेदिका शेट्टी को आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' और आलिया के निजी खाते से पैसे गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शेट्टी ने इन दोनों खातों से अवैध रूप से 77 लाख रुपये से अधिक प्राप्त किए। हालांकि, इस मामले की जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।
आपको बता दें कि पुलिस ने कुछ महीने पहले आलिया की मां सोनी राजदान की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। करीब 5 महीने बाद आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वेदिका पर दो साल की अवधि में आलिया के जाली हस्ताक्षर करके उनसे 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।