हरियाणा में काजू बर्फी से टूटी शादी, दुल्हन बोली- फॉर्च्यूनर नहीं मिली तो फेरों के बाद रिश्ता तोड़ा

हरियाणा में काजू बर्फी से टूटी शादी, दुल्हन बोली- फॉर्च्यूनर नहीं मिली तो फेरों के बाद रिश्ता तोड़ा

 हरियाणा के नारनौल में फेरों के बाद काजू की बर्फी को लेकर हुआ दूल्हा-दुल्हन का विवाद रविवार (25 फरवरी) रात थाने पहुंच गया। DSP हार्दिक हुड्‌डा की मौजूदगी में दोनों पक्षों का समझौता हुआ। लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष को खर्च के तौर पर 40 लाख रुपए देंगे। साथ ही 51 हजार रुपए गौशाला में दान दिया जाएगा इससे पहले पंचायत ने लड़का पक्ष को 55 लाख रुपए देने की बात कही थी।