CM केजरीवाल का 2024 का लोकसभा प्लान..जानें कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

CM केजरीवाल का 2024 का लोकसभा प्लान..जानें कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

देशभर में अगले साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है, इसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी कर ली है। एक तरफ NDA तो दूसरी तरफ I. N.D.I.A गठबंधन। विपक्ष लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मोदी सरकार (Modi government) के खिलाफ लामबंद हुई है। लेकिन इंडिया गठबंधन के बीच 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सीटों का बंटवारा आसान नहीं होगा।

पंजाब और दिल्ली की सत्ता में विराजमान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) में नाराजगी काफी बढ़ी हुई है।। ये दोनों दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इन दोनों ही दलों के नेता दोनों राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर अपना दावा कर रहे है। अब खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है।