चंडीगढ़: कोहरे की चादर से ढके विमानों के पंख - 24 उड़ानें रद्द

चंडीगढ़: कोहरे की चादर से ढके विमानों के पंख - 24 उड़ानें रद्द

खराब मौसम और कोहरे के कारण लगातार तीसरे दिन शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ से आने-जाने वाली 24 उड़ानें रद्द कर दी गईं। रनवे सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बंद रहा. इस बीच एयरपोर्ट पर न तो कोई फ्लाइट आई और न ही उड़ान भरी।


इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह चार उड़ानें रद्द कर दी हैं. इनमें 5261 चंडीगढ़-मुंबई, 867 चंडीगढ़-हैदराबाद, 2277 चंडीगढ़-दिल्ली, 6634 चंडीगढ़-बेंगलुरु उड़ानें शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने कहा कि मौसम के कारण सोमवार सुबह चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह संदेश यात्रियों को भेज दिया गया है।