दिल्ली सरकार का जल निकासी सुधार अभियान जारी, मंत्री आतिशी ने किया कई इलाकों का दौरा

दिल्ली सरकार का जल निकासी सुधार अभियान जारी, मंत्री आतिशी ने किया कई इलाकों का दौरा

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी लगातार आम जनता के बीच पहुंचकर जल निकासी से जुडी समस्याओं की जानकारी हासिल कर रही हैं। इस दौरान उन्हें जो भी समस्याए दिखाई दे रही हैं,उसके निपटारे के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली के चितला बाजार और नेहरू हिल जेजे कॉलोनी में निरिक्षण करने के बाद समस्याओं को दूर करने की बात कही।

मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनता से मिल रही सीवर शिकायतों के मद्देनजर चितला गेट, चावड़ी बाजार और नेहरू हिल जे.जे. कॉलोनी में निरीक्षण किया। यहाँ जल बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गलियों में सीवर का पानी बह रहा है, गंदगी के कारण लोग परेशान है।

उन्होंने आगे लिखा कि अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए है- सीवर की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाए। साथ ही तकनीक और एक्सपर्ट्स की मदद से इलाके से सीवर की समस्या को जल्द दूर किया जाए। सीवर सुविधा जनता की बुनियादी जरूरत है,इसमें लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।