विदेश मंत्री जयशंकर ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विदेश मंत्री जयशंकर ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। डॉ. जयशंकर अंतिम संस्कार में भारत सरकार और लोगों की तरफ से शामिल होंगे।

खालिदा ज़िया, जो बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, का कल ढाका में निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। अंतिम संस्कार की नमाज़ दोपहर 2 बजे ढाका के जातीय संसद भवन के साउथ प्लाज़ा और माणिक मिया एवेन्यू में होगी। खालिदा ज़िया को उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति ज़ियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कई दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के प्रतिनिधियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।