विधायक गोल्डी कंबोज के पिता गिरफ्तार

विधायक गोल्डी कंबोज के पिता गिरफ्तार

जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कांबोज के पिता सुरिंदर सिंह कंबोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोल्डी कंबोज के पिता सहित चार के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 389 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज पर आरोप लगाते हुए सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि गोल्डी के पिता ने एक महिला को उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने से रोकने के एवज में 10 लाख रुपये मांगे।

वहीं सुनील के बयानों के आधार पर सुरिंदर सिंह कंबोज, रानो बाई, सुनील रॉय और सुनील रॉय की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।