मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर शादी के बंधन में बंधेंगे

मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर शादी के बंधन में बंधेंगे

पंजाब आम आदमी पार्टी के गलियारे में जल्द ही शहनाई गूंजने की खबर सामने आ रही है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर नवंबर के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  हेयर की  शादी 7 नवंबर को गुरवीन कौर से होगी। 

उनकी सगाई 29 अक्टूबर को मेरठ में होगी। 7 नवंबर को वह डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री मीत हेयर की होने वाली पत्नी पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता यानी जब से आप ने पंजाब की सत्ता संभाली है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, आप विधायक नरिंदर कौर भारज, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शादी कर ली है।