हरियाणा में AAP के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल, अगले महीने केजरीवाल करेंगे घोषणा

हरियाणा में AAP के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल, अगले महीने केजरीवाल करेंगे घोषणा

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नेताओं को और इंतजार करना होगा।

दरअसल नए संगठन को लेकर चल रही चर्चाओ के बीच खबर है कि पार्टी ने अभी कुछ दिनों तक अपने संगठन का ऐलान टाल दिया है।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का नाम पार्टी ने फाइनल कर दिया है, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं।

वो केंद्र सरकार के नए अध्यादेश के खिलाफ देशभर के सियासी दलों का समर्थन जुटा रहे हैं।

आप ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन भंग कर दिया था। उसी समय से संगठन बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

आप ने जनवरी 2023 में संगठन का ढांचा भंग करने की घोषणा की थी।

पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने इसका लेटर जारी किया था।उस दौरान पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि अप्रैल में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा,

लेकिन संगठन विस्तार के बजाय पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले हरियाणा में आप ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पूरे प्रदेश में नया और मजबूत संगठन तैयार किया जा चुका है।

नए संगठन में पहले प्रदेश अध्यक्ष, फिर जोन, जिला, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इसके साथ ही पार्टी पूरे प्रदेश में से ग्राम और बूथ स्तर तक नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।संभावना है कि जून के पहले हफ्ते से हरियाणा में प्रचार शुरू हो जाएगा। इस दौरान राज्य के बड़े शहरों में रोड शो और रैलियां की जाएंगी।इनकी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शुरुआत करेंगे।