अब गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब के इन 10 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
पंजाब में भीषण गर्मी के बीच भी मौसम बदल रहा है। राज्य में तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है और 30 मई तक राज्य में कहीं भी लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) के अनुसार लुधियाना जिले के समराला में सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।
बठिंडा में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कल के मुकाबले 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। फरीदकोट में 38 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पठानकोट में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 38.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नवांशहर समराला 40.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।