ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर है, समय आने पर हम पूरी फिल्म दिखाएंगे- राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर है, समय आने पर हम पूरी फिल्म दिखाएंगे- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे। वहां जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

यह तो बस ट्रेलर है, समय आने पर हम पूरी फिल्म दुनिया को दिखाएंगे। राजनाथ ने कहा कि मौजूदा सीजफायर में हमने पाकिस्तान को उसके व्यवहार के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है, अगर ऑपरेशन में कोई गड़बड़ी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनाथ इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरबेस पहुंचे थे।

पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर में दो मुठभेड़ों में छह आतंकी मारे गए हैं। सेना और पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

त्राल और शोपियां में दो मुठभेड़ों में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक गांव में। दोनों जगहों पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सावधानी से मार गिराया।

सेना ने कहा- सभी सुरक्षाबलों के बीच समन्वय अच्छा रहा और ये ऑपरेशन इसका सबूत हैं। आने वाले समय में भी यह समन्वय जारी रहेगा। हम जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा करेंगे। हम लोगों को भी धन्यवाद देंगे क्योंकि उनके सहयोग के बिना ऐसी सफलता न केवल कठिन थी बल्कि असंभव भी थी।