पीएम मोदी और सीएम भगवंत मान ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी और सीएम भगवंत मान ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। ऐसे में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी ने संविधान दिवस पर भारत के नागरिकों के नाम एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने भारत के संविधान की महानता, जीवन में मौलिक कर्तव्यों का महत्व और हमें पहली बार वोटर बनने का त्योहार क्यों मनाना चाहिए जैसे कई विषयों पर अपने विचार शेयर किए।

PM मोदी ने लिखा कि 26 नवंबर हर भारतीय के लिए गौरवशाली दिन है। हमारा संविधान एक ऐसा पवित्र दस्तावेज है जो लगातार देश के विकास के लिए सच्चा मार्गदर्शक बना हुआ है। यही भारत के संविधान की ताकत है। संविधान की वजह से ही मुझे 24 साल तक लगातार सरकार के मुखिया के तौर पर काम करने का मौका मिला है। उन्होंने नागरिकों से वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को मज़बूत करने की अपील की और स्कूलों और कॉलेजों से 18 साल से कम उम्र के पहली बार वोट देने वालों को सम्मान देकर संविधान दिवस मनाने को कहा और नागरिकों से अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने की शपथ फिर से लेने के लिए कहा।