PM मोदी ने संत निरंजन दास जी से मुलाकात की, पद्म श्री अवॉर्ड के लिए बधाई दी

PM मोदी ने संत निरंजन दास जी से मुलाकात की, पद्म श्री अवॉर्ड के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डेरा सचखंड बल्लान में मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात की और उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड के लिए बधाई दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन भी किया।

PM मोदी ने कहा कि संत निरंजन दास के नेतृत्व में समाज सेवा के कई काम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार ने संत निरंजन दास को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया और मैं संत निरंजन दास जी को नमन करता हूं और उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड के लिए बधाई देता हूं।

इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी से सभी को प्रेरणा मिलती है। गुरु जी ने कहा था कि सभी एक ही मिट्टी के बने हैं। श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं ने समाज में एक नई चेतना पैदा की।