ईरान-इज़रायल युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। उन्होंने मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को कहा कि ईरान का परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर न करना मूर्खता होगी।
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि खामेनेई की हत्या से युद्ध बढ़ेगा नहीं बल्कि समाप्त हो जाएगा।
इस बीच, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष पांचवें दिन भी जारी रहा। इजराइल ने सोमवार रात तेहरान पर कई हवाई हमले किए। इसी समय, ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की।
अब तक इज़रायली हमलों में 224 ईरानी मारे गए हैं, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, अब तक इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से अधिक घायल हुए हैं।