पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान
पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 55.45 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह राशि 86583 विद्यार्थियों के लिए है। यह राशि सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदान की गई थी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अत्यंत गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा पूरी करने में सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा शेष छात्रों को भी जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जाति के छात्रों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। वित्तीय सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।