पंजाब सरकार ने सभी दलों की खुली बहस के लिए जगह तय की

पंजाब सरकार ने सभी दलों की खुली बहस के लिए जगह तय की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विपक्षी दलों को लाइव बहस की खुली चुनौती देने के कुछ दिनों बाद, राज्य सरकार ने इसके लिए स्थान तय कर लिया है।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने गुरुवार को बताया कि इस बहस का स्थान पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के डॉ. ममोहन सिंह सभागार तय किया गया है। सीएम मान ने पहले ही तारीख एक नवंबर तय कर दी थी।

कांग ने कहा, "हम सभी का इंतजार करेंगे, हमने सभी को निमंत्रण भेजा है, यह देखना बाकी है कि आगे क्या होता है लेकिन हम इस बहस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसवाईएल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर इस खुली बहस के लिए सुनील जाखड़, सुखबीर सिंह बादल, राजा वारिंग और प्रताप सिंह बाजवा को आमंत्रित किया था।

अब देखना यह है कि विपक्षी दल इस चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं। साथ ही उससे पहले एसवाईएल मुद्दे पर 20 और 21 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र होगा।