मोगा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने होटल में की रेड, 11 लड़कियों समेत 19 को पकड़ा, मैनेजर भी काबू
मोगा में पंजाब पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां एक होटल में रेड की। रेड में पुलिस ने होटल से 11 लड़कियों समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। इस रेड में होटल का मैनेजर भी पकड़ा गया है। आरोप है कि होटल में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मोगा के होटल में देह व्यापार का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने होटल में रेड की और मौके से 11 लड़कियों और 8 लड़कों को हिरासत में लिया। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि होटल का मालिक भी इस देह व्यापार के इस धंधे में शामिल था। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई क्योंकि वो मौके पर नहीं मिला।
पुलिस ने यह सारी कार्रवाई महिला सेल इंचार्ज कुलविंदर कौर को साथ लेकर की । रेड के दौरान कुछ लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इन सबको पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल होटल मालिकों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस पूछताछ कर रही है, आगे की छानबीन भी जारी है।