एक दूजे के हुए सोनाक्षी-जहीर, शादी की पहली तस्वीरों में नज़र आई बॉंडिंग, एक्ट्रेस ने कहा-इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें...

एक दूजे के हुए सोनाक्षी-जहीर, शादी की पहली तस्वीरों में नज़र आई बॉंडिंग, एक्ट्रेस ने कहा-इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें...

सात साल से एक-दूसरे के प्यार में पड़ने वाले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की पहली-पहली तस्वीरें साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कब वो जहीर इकबाल के प्यार में पड़ीं थी। सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज से सात साल पहले यानी 23 जून 2024 के दिन हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में एक खूबसूरत रूप में प्यार को देखा था और बस तय कर लिया था कि हम साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं।हमारे दोनों परिवारों के आशीर्वाद और दोनों भगवान के आशीर्वाद के कारण हम यहां तक आ पाए हैं। हम अब पति-पत्नी हैं। सोनाक्षी-जहीर 23.06.24

आपको बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्टर की। 

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी में फिल्मी सितारों का खूब जमावड़ा लगा। पुराने से लेकर नए तक कई फिल्मी हस्तियां सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल हुईं। जिनमें अनिल कपूर, चंकी पांडे, हुमा कुरैशी, विद्या बालन, तब्बू, काजोल, सिद्धार्थ रॉय कपूर और अन्य बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

ये सभी लोग मुंबई के आलीशान रेस्त्रां में पहुंचे। जहां शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन पार्टी में 1000 के करीब मेहमान पहुंचे। जिन्होंने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।