हरियाणा के ग्रीन जोन गांवों में भी जलायी पराली : ढांडा

हरियाणा के ग्रीन जोन गांवों में भी जलायी पराली : ढांडा

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदूषण की समस्या पर आंख मूंदे हुए है। हरियाणा में सरकार की नाकामी सरेआम नजर आ रही है। प्रत्येक गांव और खेत में पराली के प्रबंधन से स्पष्ट हो रहा कि हरियाणा सरकार पूर्णत फेल साबित हुई है। वहीं किसान पराली प्रबंधन के मामले में दोषी नहीं बल्कि पीड़ित हैं। सरकार ने 600 किसानों पर लाखों रुपये जुर्माना लगाने का काम किया है।

वे बुधवार को चंडीगढ़ स्थित आप कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर पंचकूला जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल और प्रदेश संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सरपंच उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बताए कि जो गांव पिछले साल ग्रीन जोन में थे, वे इस साल येलो जोन में कैसे आ गए। आंकड़ों का हवाला देते हुए ढांडा ने कहा कि कैथल जिले के गांव चौशाला, सांच, दुसेरपुर और खेड़ी शेरू समेत 11 ऐसे गांव हैं, जो पिछले वर्ष ग्रीन जोन में थे।

इस वर्ष इनमें किसानों ने पराली जलाई है। उन्होंने सिरसा का उदहारण देते हुए कहा कि यहां के गांव मलारी, दादू, दादरी, देशू मलकाना समेत कुल मिलाकर 15 ऐसे गांव थे, जो ग्रीन जोन में थे, लेकिन इनमें भी पराली जलाई गई।