सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर बदला अपना फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा आदेश के अनुसार, आश्रय गृहों में भेजे गए कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा।
अनिश्चित काल के लिए आश्रय गृहों में कुत्तों को रखने के निर्देश पर रोक लगा दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। आवारा कुत्तों के लिए अलग से भोजन क्षेत्र बनाए जाएँगे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बीमार और काटने वाले कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर भी रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सभी राज्यों को आदेश जारी किए हैं।