NEET UG 2024 पेपर लीक से फिर किया NTA ने इनकार, बताया क्यों 10 दिन पहले घोषित किए गए नतीजे

NEET UG 2024 पेपर लीक से फिर किया NTA ने इनकार, बताया क्यों 10 दिन पहले घोषित किए गए नतीजे

NEET UG 2024 के नतीजों की घोषणा 4 जून को किए जाने के बाद से परीक्षा आयोजित करने वाली NTA की कार्यप्रणाली पर लगातार उठाए जा रहे प्रश्न और मंगलवार, 11 जून को उच्चतम न्यायालय द्वारा विभिन्न पेपर लीक के मामले पर प्रतिक्रिया देने के आदेश के बाद एजेंसी ने अब उठाए जा रहे प्रश्नों समेत FAQs जारी किए हैं। NTA ने आज यानी बुधवार, 12 जून को जारी FAQs में एक बार फिर से 5 मई 2024 को आयोजित पेपर लीक की किसी भी घटना से इनकार किया है।

बिहार और गोधरा में NEET UG 2024 पेपर लीक की कथित घटनाओं पर NTA ने FAQs में स्पष्ट किया, “यह ध्यान देने वाली बात है कि कोई भी ऐसी रिपोर्ट नहीं है जो कि पेपर लीक के बारे साक्ष्य प्रस्तुत करती हो। ये घटनाएं नकल/गलत पहचान से सम्बन्धित हैं न की पेपर लीक से। हालांकि, इस मामले की चल रही जांच के नतीजों का इंतजार है, NTA ने किसी भी पेपर लीक की घटना से इनकार करता है