पाकिस्तान से तनाव के बीच टारगेट नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान से तनाव के बीच टारगेट नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

दो बार के ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को शुक्रवार को पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने पर लगातार ट्रोल किया गया।

जिसके बाद अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए निशाना बनाने वालों की निंदा की और कहा कि यह एक एथलीट की ओर से दूसरे एथलीट को निमंत्रण था जो पहलगाम आतंकवादी हमले से पहले भेजा गया था।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया जा रहा है और उनके परिवार के साथ भी बुरा व्यवहार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि चोपड़ा ने नदीम को 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में चोपड़ा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। नदीम ने अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।