साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
  सूर्य ग्रहण का विश्वव्यापी प्रभाव
आज लगने वाला साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु दोनों ही रेवती नक्षत्र में रहेंगे। इसका नकारात्मक प्रभाव देश-दुनिया को देखने को मिल सकता है। 
 आज कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण 
आज लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक सूर्य ग्रहण के नजारे को देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा।