“जो नेता कांग्रेस से दुखी थे वो भाजपा में शामिल हुए…” सीएम सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज

“जो नेता कांग्रेस से दुखी थे वो भाजपा में शामिल हुए…” सीएम सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज

 हरियाणा के सीएम नायब सैनी कुछ दिनों से सिरसा दौरे पर हैं। सीएम सैनी लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। सिरसा में भी मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की ही जीत होगी।

 नायब सैनी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की नीतियों से खुश नहीं है, वो उन्हें छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस आम गरीब की वोट तो ले लेती है, लेकिन उन्हें उन्हीं के हाल पर छोड़ देती है। वहीं नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में गरीबों के लिए जब योजना बनती है, तो उसका परिणाम भी सामने आता है

सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम किया है। वहीं नायब सैनी ने कहा कि जो काम अशोक तंवर कांग्रेस में रहकर नहीं कर पाए, वो अब भारतीय जनता पार्टी में रहकर गरीबों के लिए कर पाएंगे। साथ ही नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसानों के हित में काम कर रही है।