अमेरिका और अधिक अवैध भारतीयों को करेगा Deport, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर
विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका ने निर्वासन के लिए 487 और अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि अब तक 298 प्रवासियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। यह सुनिश्चित करने का ध्यान रखा जाएगा कि उन्हें भेजते समय कोई दुर्व्यवहार न हो। 4 फरवरी को अमेरिका ने 104 अवैध आप्रवासियों को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़कर निर्वासित कर दिया।
मिसरी ने कहा कि भारतीय प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत में और अधिक निर्वासन उड़ानें आ रही हैं। मिसरी ने कहा, "जब तक हम यह पुष्टि नहीं कर लेते कि वे भारतीय नागरिक हैं, वापस लौटने वालों की सही संख्या बताना मुश्किल है।"
शोध के अनुसार, अमेरिका में 7.25 लाख से अधिक अवैध भारतीय अप्रवासी हैं। आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने नवंबर 2024 में 20,407 भारतीयों की पहचान की जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। इनमें से 2,467 भारतीयों को आईसीई हिरासत केंद्रों में कैद किया गया था। इनमें से 104 को हाल ही में भारत वापस भेज दिया गया। इसके अलावा 17,940 भारतीय ऐसे हैं जिन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनके पैरों पर लोकेशन ट्रैकर लगाए गए हैं।