जाने कैसा रहेगा नए साल का मौसम

जाने कैसा रहेगा नए साल का मौसम

नया साल शुरू होते ही कई राज्यों में शीतलहर की वापसी हो चुकी है। साल का पहला दिन कड़ाके की ठंड वाला रहा। उत्तर भारत में भयानक कोहरे के साथ ठंडी शीत लहर ने लोगों को घर के अंदर रहने को मजबूर कर दिया। देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में फिर से शीतलहर की वापसी हो चुकी है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज और कल घना कोहरा रहने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ इन सभी राज्यों में आज और कल भयानक शीत लहर चलेगी।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तरी राजस्थान से लेकर पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत तक पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में आज भारी शीतलहर चलेगी। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहने की संभावना है। 4 और 5 जनवरी को दिल्ली में भारी शीतलहर चलने की संभावना है। वही 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में भीषण कोहरा रह सकता है।