सीएम धामी से मिले गीतकार व सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी

सीएम धामी से मिले गीतकार व सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी
सीएम धामी से मिले गीतकार व सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात गीतकार, पटकथा लेखक एवं कवि श्री प्रसून जोशी ने  शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।  मूल रूप से अल्मोड़ा नगर स्थित मोहल्ला स्यूनराकोट में 16 सितंबर 1971 को जन्मे। मूल रूप से दन्या (धौलादेवी ब्लॉक) से ताल्लुक रखने वाले प्रसून की प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा से तो बाद की पढ़ाई गढ़वाल से भी हुई। बचपन से ही साहित्य प्रेमी रही इस प्रतिभा को अनूठी लेखनी व दिल को छू जाने वाले गीतों की रचना के लिए वर्ष 2015 में पद्मश्री सम्मान दिया गया।