नैनीताल दौरे पर सीएम त्रिवेन्द्र: किया 4002.40 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

नैनीताल दौरे पर सीएम त्रिवेन्द्र: किया 4002.40 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
नैनीताल दौरे पर सीएम त्रिवेन्द्र: किया 4002.40 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

नैनीताल: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को नैनीताल दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 4002.40 लाख लागत की आधा दर्जन से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसके बाद वह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे।
घरैकि पच्याण चेलिक नाम पट्टिका 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नैनीताल में डोर टू डोर लगने वाली बेटियों के नाम की नेम प्लेट 'घरैकि पच्याण चेलिक नाम' लगाने का भी शुभारंभ किया। पट्टिका भेंट कर मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ किया। इससे पूरे प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इन कार्यों का किया लोकार्पण
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को नैनीताल में नैनीताल-कालाढ़ूगी रोड में 69.85 लाख की लागत से केएमवीएन पार्किंग से बारात घर तक सरफेज पार्किंग और रूसी बैंड से तल्लीताल तक 48.04 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने इन कार्यों का किया शिलान्यास
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने  2577.42 लाख लागत से सूखाताल को रिचार्जिंग जोन व टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित करने, 605.05 लाख की लागत से सूखाताल के विकास व सौंदर्यीकरण, 214.83 लाख की लागत से मस्जिद तिराहे से जल संस्थान तक नाला कवरिंग, 158.91 लाख की लागत से कार पार्किंग सूखाताल की छत पर कुमाऊंनी शैली में हाट निर्माण व 446.19 लाख की लागत से मुक्तेश्वर सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकास कार्यों व भीमताल में स्थित कर्कोटक की चोटी का पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
डीएम ने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने के लिए नैनीताल के प्रत्येक घर में वहां रहने वाली बेटी के नाम से घर में लगने वाली नेम प्लेट को लगाने का भी शुभारंभ किया।