22 हमारा, 27 की भी तैयारी: त्रिवेन्द्र

22 हमारा, 27 की भी तैयारी: त्रिवेन्द्र
22 हमारा, 27 की भी तैयारी: त्रिवेन्द्र

देहरादून: जी हां आत्मविश्वास से भरा ये कथन है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का। विपक्षी कितना ही जोर लगा रहे हों, विरोधी कितने ही षड़यंत्र कर रहे हों लेकिन सीएम त्रिवेन्द्र को इससे फर्क पड़ने वाला नहीं है। इसकी बानगी सीएम का यह बयान पेश करता है। दरअसल बुधवार को राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के उपक्ष्य में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक भोज का आयोजन किया था। इसी दौरान बिहार में एनडीए को मिली जीत के सन्दर्भ में जब उनसे उत्तराखंड में आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया कि हम तो "22 ही नहीं 2027 में भी वापस आने की तैयारी में भी हैं"। सीएम त्रिवेन्द्र जिस तरह फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रहे हैं उससे उनका यह दावा बेमानी लगता भी नहीं है। राजनीतिक स्थिरता, भ्रष्टाचार रहित बेदाग कार्यकाल, कई बड़े निर्णय, चुस्त संगठन और आलाकमान का पूरा समर्थन और सामने बिखरा विपक्ष, बदहाल कांग्रेस, कांग्रेसियों की आपसी कलह से उनका आत्मविश्वास बढ़ना लाजिमी है। देखें वीडियो, क्या कहा सीएम त्रिवेन्द्र ने?