ओलंपिक में पदकों की दोहरी खुशी पर सीएम योगी ने दी बधाई

ओलंपिक में पदकों की दोहरी खुशी पर सीएम योगी ने दी बधाई
CM Yogi Aditya Nath (File Pic)

लखनऊ:भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। 41 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत पर देश में उत्साह का माहौल है। वहीं दूसरी ओर कुश्ती में आज भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने भी रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस दोहरी खुशी पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खिलाड़ियों को अलग अंदाज में बधाई दी है। उन्‍होंने पांच अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा-" 05 अगस्त की तिथि को एक और इतिहास रचते हुए आज रवि कुमार दहिया जी ने टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित किया है। सम्पूर्ण भारत को आप पर गर्व है।पूरी प्रतियोगिता में आपने जिस जुझारूपन का परिचय दिया, वह अनुकरणीय है।स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं।जय हिंद!