उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण में इस कारण हो सकती है देरी

उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण में इस कारण हो सकती है देरी

उत्तराखंड :उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण में होलाष्टक के कारण देरी हो सकती है। ज्योतिषविदों के मुताबिक होलाष्टक और ताराअस्त होने के चलते इस दौरान शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। 10 मार्च से 17 मार्च तक होलाष्टक है। अगला शुभ मुहूर्त 21 मार्च को होगा।
ज्योतिषाचार्य डा.सुशांत राज के मुताबिक होलाष्टक के खत्म होने के बाद जो शुभ मुहुर्त है, वह 21 मार्च सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग गणेश चतुर्थी को पड़ रहा है। अभिजीत मुहुर्त दोपहर 12:04 से 12:52 बजे तक और अमृतकाल 1:08 से 2:40 बजे तक रहेगा। होलाष्टक के बीच शुभ मुहुर्त की एक संभावना आमलकी एकादशी पर बनती है।
इस दिन पुष्य नश्रत्र व संक्रांति का सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक के समय में एक मुहूर्त मौजूद है। लेकिन इसके लिए भी बहुत जरुरी होने पर ही ज्योतिषविद विष्णु जी की स्तुति, पूजा, हवन करने की सलाह देते हैं। 22 मार्च को श्रीवत्स योग का शुभ मुहूर्त है। भाजपा के ज्यादातर नेता ज्योतिष पर विश्वास करते हैं, इसलिए शायद वे इस दौरान नया पद ग्रहण या शपथ ग्रहण से बचें।