आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23: वित्त वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी 6.5% रहने का अनुमान, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23: वित्त वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी 6.5% रहने का अनुमान, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया।

आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अगले वित्तीय  वर्ष 2024 के लिए विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इस विकास दर पर, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

सर्वेक्षण में कहा गया, “अर्थव्यवस्था ने जो कुछ खोया था, उसकी लगभग भरपाई कर ली है, जो रुक गया था उसे फिर से शुरू कर दिया है, महामारी के दौरान जो धीमा हो गया था, उसे फिर से सक्रिय कर दिया।