'न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज' के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

'न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज' के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र
पूर्व सीएम तीरथ ने लगाई 'न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज' के दरबार में हाजिरी

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को  न्याय के देवता 'गोल्ज्यू महाराज' के मंदि चितई स्थित प्रसिद्ध मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर दर्शन के बाद वहां पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आसपास पार्टी कार्यकर्ताओं संग विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वेल देवता मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में ग्वल देवता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं संग मंदिर परिसर और आसपास तेज पत्ता समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद सिंह पिलख्वाल, विनीत बिष्ट, महेश नयाल आदि थे।