पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया शोक

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया शोक
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

देहरादून: अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। सेना के अस्पताल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का रविवार सुबह 6:55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।
सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया शोक
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "स्वर्गीय जसवंत सिंह जी  लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। वे केन्द्रीय वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करे।"